Dainik Savera Times

AAP ने की बड़ी नियुक्ति, ‘संजीव चौधरी’ को बनाया नवांशहर का District Incharge

District In-charge of Nawanshahr

नवांशहर: आम आदमी पार्टी ने संजीव चौधरी (चेची) को शहीद भगत सिंह नगर (SBS नगर) जिले का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इस नियुक्ति की जानकारी दी गई है।

AAP पंजाब कार्यालय से जारी हुआ आदेश

पार्टी के पंजाब कार्यालय, चंडीगढ़ से जारी आदेश के अनुसार, संजीव चौधरी को SBS नगर जिले में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। यह घोषणा 9 जुलाई 2026 को जारी पत्र के माध्यम से की गई।

District In-charge of Nawanshahr
District In-charge of Nawanshahr

मनीष सिसोदिया और अमन अरोड़ा के हस्ताक्षर से जारी पत्र

नियुक्ति पत्र पर आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के हस्ताक्षर हैं। पत्र में संजीव चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

ये भी पढ़ें…

Exit mobile version