Site icon Dainik Savera Times

Chandigarh के निजी स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, जानें कब है फाइनल डेट

Chandigarh School Admission

Chandigarh School Admission

Chandigarh School Admission: चंडीगढ़ में निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने की तैयारी कर रहे अभिभावकों के लिए अहम खबर है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए अनएडेड प्राइवेट रिकग्नाइज्ड स्कूलों की एंट्री लेवल कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।

इसके तहत सामान्य श्रेणी की सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। अभिभावक 22 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। खास बात यह है कि आवेदन फॉर्म के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

7 दिसंबर तक स्कूलों को जारी करनी होगी जानकारी

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे 7 दिसंबर 2026 से पहले अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। इसमें कुल सीटों की संख्या, बच्चों की आयु सीमा, फीस स्ट्रक्चर, प्रवेश के नियम और जरूरी दस्तावेजों का विवरण शामिल होगा। स्कूलों को ड्रॉ की तारीख भी सार्वजनिक करनी होगी, ताकि अभिभावकों को आवेदन से पहले सभी जरूरी जानकारियां मिल सकें।

जनवरी में जारी होगी योग्य उम्मीदवारों की सूची

दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को 18 जनवरी 2027 तक योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी करनी होगी। इस0के बाद 2 फरवरी 2027 तक चयनित बच्चों और वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित बच्चों के अभिभावकों को 12 फरवरी 2027 तक फीस जमा करानी होगी।

ये भी पढ़ें…

EWS और DG श्रेणी के दाखिले इसमें शामिल नहीं

शिक्षा विभाग की ओर से जारी यह शेड्यूल केवल सामान्य श्रेणी की सीटों पर लागू होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) के तहत होने वाले दाखिले इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी (UT चंडीगढ़) ने अभिभावकों से अपील की है कि वे दाखिले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। सही जानकारी के लिए संबंधित स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड देखते रहें।

9 दिसंबर 2026: आवेदन शुरू

22 दिसंबर 2026: आवेदन की अंतिम तारीख

18 जनवरी 2027: योग्य उम्मीदवारों की सूची

2 फरवरी 2027: अंतिम चयन सूची

12 फरवरी 2027: फीस जमा करने की अंतिम तारीख

Exit mobile version