Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दून इंटरनैशनल स्कूल में CM Bhagwant Mann के पहुंचने पर स्कूल मैनेजमैंट ने किया स्वागत

April 12, 2025

दून इंटरनैशनल स्कूल में CM Bhagwant Mann के पहुंचने पर स्कूल मैनेजमैंट ने किया स्वागत

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गत दिवस वेरका मिल्क प्लांट में नए लगने वाले यूनिट का नींव-पत्थर रखने से पहले दून इंटरनैशनल स्कूल में पधारे। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन राजीव शर्मा और स्कूल मैनेजमैंट ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक जीवनजोत कौर, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दूसरी बार इस स्कूल में आए हैं। दून इंटरनैशनल स्कूल तरक्की की राह पर है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दून स्कूल का निरीक्षण भी किया। सीएम मान ने स्कूल मैनेजमैंट के साथ शिक्षा को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने दून स्कूल मैनेजमैंट की सराहना भी की।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें