Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल वैन ने मोटरसाइकिल काे मारी जाेरदार टक्कर, 5 साल के मासूम बच्चे की हुई मौत

February 13, 2024

स्कूल वैन ने मोटरसाइकिल काे मारी जाेरदार टक्कर, 5 साल के मासूम बच्चे की हुई मौत

समराला : समराला के लोपोन गांव के निकट आज सुबह एक स्कूल वैन ने मोटरसाइकिल काे जाेरदार टक्कर मारी, जिसमें एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हाे गई, वहीं मोटरसाइकिल चालक और बच्चे की मां हादसे में घायल हाे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, खन्ना की रहने वाली तरनजीत कौर अपने 5 साल के बच्चे यशराज सिंह के साथ गांव लोपोन (समराला) में अपने माता-पिता के घर रहने आई थी।

आज सुबह जब तरणजीत कौर का भाई इंदरजीत सिंह अपनी बहन और भतीजे को मोटरसाइकिल पर छोड़ने जा रहा था, ताे वह लोपोन गांव से निकले तो सामने से आ रही एक निजी स्कूल वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मासूम बच्चे यशराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा इंद्रजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे की मां को भी काफी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत ठीक हैं।

इस हादसे के बाद वैन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने परिजनों के बयान पर फरार स्कूल वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर और उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें