Site icon Dainik Savera Times

Punjab Holidays: पंजाब में बच्चों की लगी मौज, मार्च में इन दिनों बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Punjab Schools Holidays

Punjab Schools Holidays

पंजाब डेस्क: छात्र और कामकाजी लोग हमेशा छुट्टियों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं, और इस मार्च में उनके लिए खुशखबरी है। पंजाब के छात्रों को 21 मार्च से लगातार 3 छुट्टियाँ मिल रही हैं। इसके चलते स्कूल, कॉलेज और दफ़्तर बंद रहेंगे।

तीन दिन की छुट्टियाँ कब-कब हैं?

शनिवार, 21 मार्च: ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

रविवार, 22 मार्च: साप्ताहिक अवकाश।

सोमवार, 23 मार्च: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की याद में छुट्टी।

इस तीन दिन के वीकेंड का मतलब है कि लोग लंबी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं, चाहे वह परीक्षा की तैयारी के लिए समय हो या किसी ट्रिप की योजना बनाना।

मार्च में अन्य छुट्टियाँ:

गुरुवार, 26 मार्च: राम नवमी

मंगलवार, 31 मार्च: महावीर जयंती

ये भी पढ़ें:

इन छुट्टियों का असर स्कूलों और कॉलेजों पर भी पड़ेगा। वर्तमान में कई स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएँ चल रही हैं। इसलिए यह लंबे वीकेंड छात्रों को अपनी पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय देगा। वहीं, परिवार और दोस्तों के साथ घुमने-फिरने का भी मौका मिलेगा।

Exit mobile version