Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: स्कूलों में 20 जनवरी तक बढ़ेंगी छुट्टियां? राज्य में बढ़ती ठंडी को लेकर उठी मांग

schools holidays will be extended in Punjab

schools holidays will be extended in Punjab

Punjab School Holidays: पंजाब में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बठिंडा में इस मौसम का सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में घने कोहरे और आठ जिलों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल पंजाब सरकार ने 13 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है।

टीचर्स ने की 20 जनवरी तक बढ़ाने की छुट्टियां

सरकारी स्कूलों के शिक्षक मौसम को देखते हुए छुट्टियों में विस्तार की मांग कर रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप्स पर किए गए एक सर्वे में लगभग 1,1,000 लोगों ने छुट्टियां बढ़ाने का समर्थन किया, जबकि केवल 229 लोगों ने इसे बढ़ाने का विरोध किया। शिक्षक यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बच्चे और स्टाफ ठंड की तेज़ हवाओं और कोहरे से सुरक्षित रहें।

हेल्थ डिपार्टमेंट की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी लोगों को सलाह दी है कि अत्यधिक ठंड में केवल अत्यावश्यक कामों के लिए ही घर से बाहर निकलें। कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर त्वरित मदद के लिए 104 टोल-फ्री हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है।

ठंडी हवाओं और घने कोहरे का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, नॉर्थ पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में स्थित एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर हुआ है। अब एक नया सिस्टम बन रहा है, जो ठंडी हवाओं को लेकर आएगा। इसके चलते पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला में घना कोहरा छा सकता है। गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और पटियाला में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें: इस साल 3.20 लाख रुपए तक बढ़ सकती है चांदी की कीमत: मोतीलाल ओसवाल

तापमान की रफ्तार नीचे

राज्य के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 1.6 से 5.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 3.2, लुधियाना में 4.6 और पटियाला में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रूपनगर में भी न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कई इलाकों में विज़िबिलिटी सिर्फ 50 से 199 मीटर तक रही।

ये भी पढ़ें:  ISRO का साल का पहला प्रक्षेपण, PSLV-C62 से ‘अन्वेषा’ समेत 15 उपग्रह लॉन्च

पंजाब में सर्दी के बढ़ते प्रकोप के बीच, स्कूलों की छुट्टियों के विस्तार पर निर्णय आने वाले दिनों में ही होगा।

Exit mobile version