Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला में लड़कियों के लिए बनाया जाएगा सी-पाइट कैंप: अरोड़ा

December 11, 2023

कपूरथला में लड़कियों के लिए बनाया जाएगा सी-पाइट कैंप: अरोड़ा

चंडीगढ़: पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने कपूरथला में विशेष तौर पर लड़कियों के लिए सैंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एम्पलॉयमैंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंप खोलने काफैसला किया है। इस कैंप को महिला स्टाफ द्वारा ही चलाया जाएगा।

सी-पाइट के ऐग्ज़ीक्यूटिव बोर्ड की 33वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरोड़ा ने बताया कि कपूरथला जिले में थेह कांझला में स्थित मौजूदा सी-पाइट कैंप को लड़कियों के कैंप में तबदील किया जाएगा, जहाँ उनको सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सी.ए.पी.एफ.) और पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले इस सी-पाइट कैंप में केवल लडक़ों को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सी-पाइट द्वारा सशस्त्र बलों में अफÞसर के तौर पर भर्ती होने के लिए एन.डी.ए. या सी.डी.एस. की लिखित परीक्षा पास करने वाले पंजाब के नौजवानों के लिए सर्विस सिलैक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) के प्रशिक्षण का प्रबंध भी किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नौजवानों के लिए सिक्योरिटी और फायर-फाइटिंग संबंधी प्रशिक्षण शुरू करने के अलावा आर्म्ड सिक्योरिटी प्रशिक्षण देने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा राज्य के सी-पाइट कैंपों में नौजवानों के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण, जे.सी.बी./पोक्लेन और ड्रोन को ऑपरेट करने का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें