Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकी देने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2025

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकी देने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अमृतसर निवासी दीपिका लूथरा को धमकी दी थी, जिसके बाद इंफ्लुएंसर दीपिका दहशत में है और सुरक्षा की गुहार लगा रही थी। पुलिस कमिश्नर अमृतसर के आदेश पर थाना साइबर क्राइम में अमृतपाल सिंह मेहरो के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अब दीपिका के घर के बाहर सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है। पुलिस जांच के बाद धमकी देने वाले रमनदीप सिंह उर्फरमन निवासी पटियाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब दूसरे आरोपी जसप्रीत सिंह की गिरफ्तारी लुधियाना से की गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दीपिका लूथरा को धमकी भरा फोन करने के मामले में थाना साइबर क्राइम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए। रमनदीप सिंह उर्फरमन निवासी गांव तलाना थाना घन्नौर जिला पटियाला को गिरफ्तार किया गया था। अब जसप्रीत सिंह निवासी ढिल्लों नगर लुधियाना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली बजट 2026-27 की हुई तारीफ, शिक्षा मंत्री ने बताया जनता और पर्यावरण दोनों के अनुकूल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें