Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुपकीती में अकाली दल को झटका, दविंदर AAP में शामिल

August 16, 2026

चुपकीती में अकाली दल को झटका, दविंदर AAP में शामिल

Setback for Akali Dal in Chupkiti : मोगा। गांव चुपकीती में अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दविंदर सिंह अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है।

इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण और पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। गांव चुपकीती में आयोजित लोक मिलनी के दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु आम आदमी है। सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़कों और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता विकास और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ह्लपंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबाराह्व लोगों की आवाज बन चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है और आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। विधायक ने गांववासियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव भी ध्यानपूर्वक सुने तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र और उचित समाधान के निर्देश देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन हरप्रीत कौर चुपकीती, चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, सरपंच मनजीत सिंह, जगदीप सिंह, गुरलाल सिंह प्रधान, हरजिंदर सिंह तथा समूची ग्राम पंचायत सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें