Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुद्वारे के चढ़ावे का विवाद : 30 गाड़ियों में हथियार, डंडे लेकर पहुंची एसजीपीसी टीम, गोलक उठाने की कोशिश

October 7, 2026

गुरुद्वारे के चढ़ावे का विवाद : 30 गाड़ियों में हथियार, डंडे लेकर पहुंची एसजीपीसी टीम, गोलक उठाने की कोशिश

मानसा : गांव फफड़े भाईके के एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब भाई बहलो सबतो पहलो के चढ़ावे को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गांववासियों का कहना है कि 30 के करीब गाड़ियों में भरकर एसजीपीसी के बंदे हथियारों से लैस होकर आए और गोलक उठाने की कोशिश की लेकिन गांववासियों ने इसका विरोध किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को संभाला।

एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब भाई बहलो सबतो पहलो के गांव फफड़ेभाईके में स्थित है। अमरीक सिंह, सतवंत सिंह, इकबाल सिंह व सोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को यहां लगने वाला वार्षिक मेला समाप्त हुआ है। बुधवार को गुरुद्वारा साहिब पर चढ़ने वाले चढ़ावे की गिनती होनी थी। सुबह समय ही एसजीपीसी की टीम के सैंकड़ों व्यक्ति 30 के करीब गाड़ियां भरकर हथियारों, लाठियां लेकर ऊपर पहुंचे और गोलक उठाने की कोशिश की, जिसका उन्होंने विरोध किया।

उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया कि एसजीपीसी के बंदों ने एक बुजुर्ग पर बंदूक तान ली और कहा कि वह गोलक तो हर हाल में लेकर ही जाएंगे। उन्होंने एसजीपीसी व गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की बनी कमेटी में अपने मतभेद होने कारण इसके दो गुट बन गए। उन्होंने कुछ व्यक्तियों पर एसजीपीसी व गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध अपने हाथों में लेने के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगा दिया।

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इस बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण रही और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मौके मौजूद पुलिस व सिविल अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी लेकिन अब माहौल शांत है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें