Site icon Dainik Savera Times

शीतल जुनेजा ने उच्च स्तरीय बैठक में पंजाब के व्यापारिक समुदाय से जुड़े अहम मुद्दे उठाए

अमृतसर: पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य शीेतल जुनेजा ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोग की उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेते हुए राज्य के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने की।

बैठक में उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध, पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, रणजीत पाल सिंह तथा आयोग के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान पंजाब के व्यापारिक समुदाय को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा राज्य पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आयोग की जिला स्तरीय बैठकों में केवल राजपत्रित रैंक के अधिकारी ही शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग की आगामी बैठकों की तिथियां एक-दो सप्ताह के भीतर घोषित की जाएंगी।

शीेतल जुनेजा ने व्यापारियों, कारोबारियों तथा ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रत्येक व्यावसायिक बाजार में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने फार्मास्यूटिकल इकाइयों के लंबित जीएसटी रिफंड का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा उन्होंने इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों और नगर निगमों के स्वामित्व वाली दुकानों के इंतकाल को नियमित करने की सरकार से अपील की। शीेतल जुनेजा ने व्यापारिक समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया तथा राज्यभर के व्यापारियों के कल्याण और सुविधा के लिए निरंतर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version