Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann द्वारा 1 नवंबर को बुलाई डिबेट में हिस्सा नहीं लेगा शिरोमणी अकाली दल

October 13, 2023

CM Mann द्वारा 1 नवंबर को बुलाई डिबेट में हिस्सा नहीं लेगा शिरोमणी अकाली दल

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 1 नवंबर को लुधियाना पीएयू में बुलाई गई डिबेट को अस्वीकार कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल डिबेट में भाग नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को केंद्र की टीम एसवाईएल के सर्वे के लिए आ रही है और वे ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पंजाब के खिलाफ और हरियाणा के पक्ष में है।

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में बहस के लिए ना कह दिया था। कल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि 1 नवंबर को बहस यहां लुधियाना पीएयू में होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें