समस्तीपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आर्थिक विकास के प्रति संकल्पित है। चौहान ने आज समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर मे चौथे दीक्षांत समारोह के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आर्थिक विकास के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश का चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि कल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिस पर प्रतिवर्ष 24 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे।
मैं इस समय डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (बिहार) के उस खेत में खड़ा हूँ जहाँ पिछले 20 वर्षों से बिना जुताई खेती हो रही है।
यहाँ सीधे मशीन से बुआई होती है, और मिट्टी में जीवित केंचुए मिलते हैं जो इसे उपजाऊ और ज़िंदा बनाए रखते हैं। इस रीजनरेटिव… pic.twitter.com/wU1VHSNZFs
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 17, 2025
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत देश समेत बिहार के सबसे कम उत्पादक पिछड़े सौ जिलों को चयनित कर वहां कृषि विकास के कार्य किये जायेंगे। इस योजना से देश के करीब एक करोड़ 70 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी,सांसद शाम्भवी चौधरी, भारतीय जनता पार्टी विधान पार्षद तरुण चौधरी ,विश्वविद्यालय के कुलपति डा.पी.एस.पाण्डेय भी उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में 37 छात्र-छात्रओं को गोल्ड मेडल समेत आठ सौ छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय मे विभिन्न योजनाओं का भी उद्घाटन किया।

