Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री गांवों के लोगों के लिए बन रही प्रेरणा का स्रोत

July 21, 2026

श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री गांवों के लोगों के लिए बन रही प्रेरणा का स्रोत

अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन एवं महान शिक्षाओं पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन अमृतसर जिले के विभिन्न गांवों में डॉक्यूमेंट्री वैन के माध्यम से किया जा रहा है, जिसे लोगों का भरपूर उत्साह और सराहना मिल रही है।

मंगलवार शाम डॉक्यूमेंट्री वैन जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव देवीदासपुरा एवं धीरेकोट, तथा बाबा बकाला साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव ब्यास एवं दोलोनंगल पहुंची। वैन पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी तथा उनके समानता, ईश्वर भक्ति, मानवता एवं सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश से प्रेरणा प्राप्त की।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म में श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, सामाजिक सुधारों में उनके महत्वपूर्ण योगदान, मानवीय मूल्यों को अपनाने, सामाजिक समानता, विश्व बंधुत्व, सेवा तथा श्रम की गरिमा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं एवं उपदेशों को आम लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से युवाओं को महान संतों के जीवन, विचारों तथा सामाजिक समानता के संदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा समाज में समानता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में डॉक्यूमेंट्री वैन के माध्यम से इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें