Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले से सिख संगत आहत, निहाल सिंह भुल्लर ने की कड़ी निंदा

August 13, 2026

हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले से सिख संगत आहत, निहाल सिंह भुल्लर ने की कड़ी निंदा

मोगा (दलीप कुमार): शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान निहाल सिंह भुल्लर ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवा जी में दर्शन के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय की आस्था के पवित्र केंद्र में किसी श्रद्धालु पर इस प्रकार की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार सहित गुरु घर में नतमस्तक होने पहुंचे थे। ऐसे में उन पर हमला गुरु घर की मान-मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई है।निहाल सिंह भुल्लर ने कहा कि गुरु घर हर श्रद्धालु के लिए श्रद्धा, विश्वास और शांति का केंद्र है। किसी भी व्यक्ति के साथ वहां ऐसी घटना होना संगत की भावनाओं को आहत करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी भड़काऊ घटनाओं को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पवित्र धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

भुल्लर ने कहा कि सिख पंथ की पहचान आपसी भाईचारे, शांति और गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर चलने में है। इसलिए सभी को संयम बनाए रखते हुए गुरु घरों की पवित्रता और मर्यादा का सम्मान करना चाहिए।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें