Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रिया में सिख धर्म का रजिस्ट्रेशन कराने वाले सिख युवक को किया गया सम्मानित

January 31, 2023

ऑस्ट्रिया में सिख धर्म का रजिस्ट्रेशन कराने वाले सिख युवक को किया गया सम्मानित

अमृतसर: ऑस्ट्रिया में सिख धर्म को रजिस्टर्ड कराने का प्रयास करने वाले सिख युवकों को आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सम्मानित किया। श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख धर्म रजिस्टर्ड कमेटी ऑस्ट्रिया के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और उनकी पहल की सराहना की। इस मौके पर एसजीपीसी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल और सदस्य भाई गुरबख्श सिंह खालसा भी मौजूद रहे।

यहां पहुंचे सिख धर्म रजिस्टर्ड कमेटी ऑस्ट्रिया के प्रधान सेवक भाई हरमन सिंह ने बताया कि यूरोप में सिख धर्म को रजिस्टर्ड करने वाला ऑस्ट्रिया पहला देश है। अब यहां सिख बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में सिख धर्म लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिरोमणि कमेटी का विशेष योगदान है, क्योंकि शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई गुरबख्श सिंह खालसा के सहयोग से शिरोमणि कमेटी द्वारा आवश्यक दस्तावेज मुहैया कराये गये हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका संगठन ऑस्ट्रिया में रहने वाले सिखों के मामलों की दिशा में लगातार काम कर रहा है। भाई हरमन सिंह ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य देश में सिख को परिभाषित करना है और इस संबंध में वहां के मूल निवासियों से चर्चा की जाती है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारियों को उनके सम्मान और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें