Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar : 24 अगस्त से मंत्रियों के घरों पर पांच दिवसीय धरना

August 22, 2026

Jalandhar : 24 अगस्त से मंत्रियों के घरों पर पांच दिवसीय धरना

Sit-ins at ministers’ residences starting August 24 : जालंधर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने किसानों और मजदूरों के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। प्रदेश नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 24 अगस्त से मंत्रियों के घरों के बाहर पांच दिवसीय धरने शुरू किए जाएंगे।

इन धरनों के माध्यम से सरकार के सामने किसानों और मजदूरों की प्रमुख मांगें रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार किसानों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहेगा।सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 24 अगस्त से मंत्रियों के घरों के बाहर पांच दिवसीय धरने शुरू किए जाएंगे। इसके बाद 31 अगस्त को डीसी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर सरकार पर मांगें मानने का दबाव बनाया जाएगा। पंधेर ने पंजाब के डैमों में लगातार बढ़ रहे पानी के स्तर पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समय रहते ठोस प्रबंध करने चाहिए, जिससे कि किसानों और आम लोगों को नुकसान से बचाया जा सके।

इसके अलावा उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों और पंजाब की कई बड़ी चीनी मिलों के बंद पड़े होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से बंद चीनी मिलों को जल्द चालू करवाने तथा किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। पंधेर इससे पहले भी किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ कई आंदोलनों और धरनों का नेतृत्व कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें