Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब के मौसम में हल्का बदलाव, जानें IMD की नई रिपोर्ट

October 16, 2025

Punjab Weather Update: पंजाब के मौसम में हल्का बदलाव, जानें IMD की नई रिपोर्ट

चंडीगढ़: पंजाब के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां सुबह और शाम की हवा में हल्की ठंडक घुल गई है, वहीं दोपहर के समय सूरज की तपिश अब भी बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह अब सामान्य औसत के आसपास पहुँच चुका है।

राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान चढ़ा हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह क्षेत्र प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बन गया।

अस्पतालों के समय में बदलाव

बदलते मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने गुरुवार से सभी सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के ओपीडी समय में संशोधन किया है। अब ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जबकि पहले यह समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक का था।

दिवाली तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 21 अक्टूबर यानी दिवाली तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। ना तो बारिश होगी, ना ही किसी प्रकार की गरज या छींटों की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, केवल मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।

सेहत पर दें खास ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को आगाह किया है कि इस तरह के मौसम में संक्रमण और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। दिन में पसीना और शाम को ठंडी हवा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें