Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर में स्नैचरो द्वारा पर्स छीनने की कोशिश नाकाम, लड़की ने बहादुरी से किया स्नैचरो का सामना, CCTV में कैद

January 25, 2023

फिरोजपुर में स्नैचरो द्वारा पर्स छीनने की कोशिश नाकाम, लड़की ने बहादुरी से किया स्नैचरो का सामना, CCTV में कैद

फिरोजपुर में 26 जनवरी के चलते पुलिस का सख्त पहरा होने के बावजूद स्नैचरो के हौसले बुलंद है। स्नेचर लड़की से मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की लेकिन लड़की ने अपनी पूरी जान लगा कर स्नेचरो के साथ लड़ती रही जिससे पर्स और मोबाइल बच गया, जिससे लड़की गुरप्रीत कौर की बहादुरी देखने को मिली। ये सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है ,

जानकारी के अनुसार गुरप्रीत कौर जा रही थी कि इतने में बाइक पर सवार दो युवक आये जिसमें से एक युवक ने लड़की से मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की लेकिन लड़की अपनी पूरी जान लगा कर स्नेचरो के साथ लड़ती रही, लेकिन स्नेचरो ने लड़की पर हमला किया। जिससे लड़की घायल हो गई और उसकी उंगलियां कट गई। जिसके बाद लड़की को लुधियाना लेजाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें