Site icon Dainik Savera Times

नवांशहर की अनाज मंडियों में अब तक 1,37,807 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

नवांशहर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गेहूं के सीजन के दौरान अनाज मंडियों में अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों को हर संभव सुविधा सुनिश्चित करने के लिए दिए गए दिशा-निदेशरें को शहीद भगत सिंह नगर जिले की मंडियों में सुचारू रूप से लागू किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम तक जिले की अनाज मंडियों में आई सभी 137807 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और किसान सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों से खुश हैं। उन्होंने बताया कि खरीदी गई फसलों के लिए किसानों को 308.99 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गेहूं खरीद सीजन का सुचारू व निर्बाध संचालन सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, शौचालयों की सफाई व अन्य सुविधाओं सहित उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं व पूरे सीजन के दौरान किसी भी पार्टी को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सुचारू व निर्बाध खरीद के लिए केवल सूखा गेहूं ही लेकर आएं व गेहूं की पराली व अन्य अवशेष न जलाएं।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

Exit mobile version