Site icon Dainik Savera Times

नशे के खिलाफ जंग के दूसरे चरण की तैयारी के लिए सोनिया मान ने अधिकारियों से की मुलाकात

अमृतसर: पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ जंग अभियान के दूसरे चरण की तैयारी के लिए आप के नशा मुक्ति मोर्चा की नेता मैडम सोनिया मान ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनदीप कौर, एडीसीपी पलविंदर कौर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और नशे के खात्मे के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग मांगा। इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा अमृतसर शहरी के जिला प्रभारी श्री दीक्षति धवन और पार्टी के अन्य नेता भी उनके साथ थे। इस बैठक में वार्ड स्तर पर बचाव कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई।

सोनिया मान ने कहा कि शहरों में गठित की जा रही इन कमेटियों के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों का सहयोग लिया जाएगा और जो भी नशा उन्मूलन में सरकार का सहयोग करना चाहेगा, उसे इन कमेटियों में सदस्य के तौर पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही जमीनी स्तर पर ऐसी रक्षा समितियां गठित की जाएंगी। इन रक्षा समितियों में आम लोगों की भागीदारी को यथासंभव सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि गुरु रामदास जी की इस नगरी में नशे के कोढ़ को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर मैडम साहनी ने पूरा भरोसा दिलाया कि वे नशे के खात्मे के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करेंगी और अधिकारी इस मुहिम में उनके साथ निरंतर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी, इस दिन खुलेंगे कपाट

Exit mobile version