Site icon Dainik Savera Times

दीपावली की रात पटाखों की चिंगारी से 3 जगहों पर लगी आग

अबोहर: दीपावली पर पटाखों की चिंगारी से तीन अलग अलग जगहों पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया वर्ना बड़ा हादसा पेश आ सकता था। आग से आर्थिक रूप से नुकसान तो हुआ लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव रहा। जानकारी अनुसार पुडा कालोनी जहां पर पटाखों के स्टाल लगे हुए थे वहां राजस्थान से आए कुछ लोग वहां झोपड़ी बनाकर रह रहे थे व उन्होंने अपना सामान झोपड़ी बनाकर रखा हुआ था कि अचानक पटाखा झोपड़ी पर गिरने से आग लग गई जबकि वह झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। इस दौरान पटाखा मार्केट में फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पा लिया हालांकि आग लगने से उनका हजारों का नुकसान हो गया।

अगर यहां पर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो पटाखा मार्केट साथ ही होने से काफी बड़ा हादसा व नुकसान हो सकता था। पटाखों के कारण आग लगने की दूसरी घटना बस स्टेंड के बाहर चाचा स्वीटस हाउस के साथ शरनार्थी ट्रांसपोर्ट का एक पुराना नोहरा है जहां पर कुछ कबाड़ वगैरह पड़ा था कि उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी को ही बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिस पर मौके पर पहुंचे फायर कर्मी मौके पर पहुंचे व बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से चाचा स्वीट हाउस के बाहर लगे टेंट को भी नुकसान पहुंचा।

गनीमत रही कि नोहरे में आग लगने के समय चाचा स्वीटस हाउस व होटल अभी खुला ही हुआ था और उनका स्टाल भी लगा हुआ था समय रहते पता चलने पर आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा या नुकसान हो सकता था। तीसरी घटना धर्मनगरी में एक कबाड़ के गोदाम में हुई। जहां आग लगने से काफी नुकसान जल कर राख हो गया। यहां फायर ब्रिगेड की तीन पानी की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सोनू गर्ग के कबाड़ के गोदाम में रात को पटाखों की चिंगारी से अचानक आग लग गई आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया आग से कबाड़ का सामान पुरी तरह से जल कर राख हो गया।

ये भी पढ़ें : ‘इस राज्य में तीसरे बच्चे पर मिलेंगे 25,000 रुपए’, सीएम ने किया ऐलान

Exit mobile version