Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मावां धियां सत्कार योजना’ को सफल बनाने वाली सखियों से मिले स्पीकर संधवां, मानदेय पर कही ये बात

September 1, 2026

‘मावां धियां सत्कार योजना’ को सफल बनाने वाली सखियों से मिले स्पीकर संधवां, मानदेय पर कही ये बात

फरीदकोट:  पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा में ‘मावां धियां सत्कार योजना’ को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाली सखियों के साथ एक खास मीटिंग की। इस मौके पर उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर, मार्केट कमेटी कोटकपूरा के चेयरमैन गुरमीत सिंह अरेवाला भी खास तौर पर मौजूद थे।

इस मौके पर सखियों को संबोधित करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि सखियों की सक्रिय भूमिका और सहयोग के बिना इतनी बड़ी योजना को ज़मीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करना आसान काम नहीं था। उन्होंने कहा कि सखियों ने पूरी लगन, समर्पण और ज़िम्मेदारी के साथ अपना काम किया है, जिसकी वजह से यह योजना ज़रूरतमंद माँ-बेटियों तक असरदार तरीके से पहुँच पाई है।

स्पीकर संधवां ने कहा कि सखियों की इस सराहनीय पहल और समर्पण को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी पहचाना है। उन्होंने कहा कि सखियों की सेवाओं और योगदान को ध्यान में रखते हुए रक्षा बंधन के पवित्र अवसर पर उन्हें मानदेय दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सखियों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वे इसी तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज में महिलाओं और लड़कियों के सम्मान को और मजबूत करने में योगदान देती रहें। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जो न केवल काम करवा रही है बल्कि काम करने वालों को सम्मानित भी कर रही है।

📍 Location: Faridkot (Faridkot)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें