Dainik Savera Times

‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत DIG Narinder Bhargav के नेतृत्व में फाजिल्का में की गई विशेष चेकिंग

फाजिल्का: पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों पर शुक्रवार को राज्यभर में ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। इसी के तहत डीआईजी नरेंद्र भार्गव ने स्थानीय पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ खुद विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान करीब 15 नाकाबन्दियां की गईं। जिस दौरान करीब 700 वाहनों की चेकिंग की गई। डीआईजी नरेंद्र भार्गव ने खुद सार्वजनिक वाहनों में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके सामान की चेकिंग की। डीआईजी नरेंद्र भार्गव के साथ 5 घंटे इस ऑपरेशन में 6 सीनियर पुलिस अधिकारी और पुलिस मुलज़मों की टीम थी।

Exit mobile version