Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पैशल DGP Gurpreet Deo ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक

March 6, 2026

स्पैशल DGP Gurpreet Deo ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक

जालंधर: स्पैशल डी.जी.पी. कम्युनिटी अफेयर्स डिवीज़न (सीएडी) और महिला कार्य, पंजाब गुरप्रीत कौर देओ ने जालंधर कमिश्नरेट के तहत पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ ज्वाइट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस मनप्रीत सिंह ढिल्लों और दूसरे जी.ओ. अधिकारी और मुख्य अधिकारी शामिल हुए। स्पैशल डी.जी.पी ने अपने दौरे दौरान पंजाब सरकार द्वारा ज़िला स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरा ते वार’ में आगे की कार्रवाई के लिए खास निर्देश जारी किए।

उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर से एक स्पैशल ऑपरेशन प्लान जारी करने को कहा, जिससे छोटे क्राइम पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने पुलिस नाकों को हाईटेक बनाने और नाके पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत करने के लिए वॉकी-टॉकी सेट का इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दी। उन्होंने लोगों की शिकायतों को असरदार ढंग से दूर करने, सही डॉक्यूमेंटेशन बनाए रखने और स्टेशन कम्प्लैक्स को साफ और हरा-भरा रखने के साफ निर्देश दिए। स्पैशल़ डी.जी.पी. ने अधिकारियों की ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों और चुनौतियों को भी सुना।

स्पैशल डीजीपी ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई.सी.सी.सी) और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का दौरा किया। आई.सी.सी.सी कंट्रोल सेंटर के कामकाज का रिव्यू किया गया और तैनात कर्मचारियों को काम को और आसानी से चलाने के निर्देश दिए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आए ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए आवेदकों के एप्लीकेशन पढ़कर सुनाए गए और उनपर तुरंत कार्रवाई की गई। इस मौके पर अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में कानून का पालन सुनिश्चित करने और लोगों की परेशानियों को तुरंत हल करने के लिए गाइडलाइन भी दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें