Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना से सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 10 नवंबर को होगी रवाना

लुधियाना: आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने लुधियाना और सहरसा के बीच आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04658/04657 का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।

10 नवंबर को लुधियाना से होगी रवाना

ट्रेन संख्या 04658 लुधियाना-सहरसा आरक्षित त्योहार स्पेशल 10 नवंबर 2026 को एक फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन लुधियाना से शाम 5:35 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। यात्रा में इसे करीब 30 घंटे 15 मिनट लगेंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 04657 सहरसा-लुधियाना आरक्षित त्योहार स्पेशल 12 नवंबर को एक फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन सहरसा से सुबह 3:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस यात्रा में करीब 28 घंटे 45 मिनट लगेंगे।

दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन ढंडारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version