Site icon Dainik Savera Times

पुलिस लाइन में स्पैशल ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन

अमृतसर: पंजाब पुलिस को आधुनिक समय के साथ-साथ हाईटेक किया जा रहा है। इसके लिए पंजाब सरकार और पुलिस विभाग लगातार नए कदम उठा रहा है। यह विचार पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस लाइन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित विशेष ट्रेनिंग वर्कशाप सेशन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं। पुलिस विभाग को हाईटेक करते हुए सीसीटीएनएस, आईटीटीएसओ, आईसीजेएस,एनडीएसओ, सीआरआईएमएसी, पोर्टल शुरू किए गए हैं। इससे पंजाब पुलिस हाईटेक हो चुकी है और पंजाब पुलिस की कार्य प्रणाली अब ऑनलाइन है। इस संबंधी विशेष वर्कशॉप का आयोजन पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें अमृतसर सिटी सभी गस्टर्ड अधिकारी, सभी एस एच ओ और अमृतसर देहाती के एसएसपी मनिंदर सिंह और उनकी टीम शामिल हुई। पुलिस कमिश्नर ने कहा के इस वर्कशाप का उद्देश्य पुलिस की डिजीटल कार्य प्रणाली, कुशलता और पुलिसिंग को और मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें: Earthquake: तुर्की में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Exit mobile version