Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 से 12 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले

August 27, 2026

7 से 12 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले

Sports competitions from September 7 to 12 : जालंधर। जिले में ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया-2026’ के तहत 7 से 12 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 20 से 30 सितंबर तक जिला स्तरीय मुकाबले होंगे, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी 28 खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।इसके बाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 20 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगी। जिला स्तर पर कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो और रेसलिंग सहित कुल 28 खेलों में मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगिताओं के दौरान मौके पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से इन खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशों से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खेल संस्थानों और कोचों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण करवाने का आह्वान किया, ताकि जालंधर के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले और पंजाब का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस और जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें