Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा लोकल बाडी सैल के प्रदेशाध्यक्ष ने कर्मवीर बाली को सौंपा प्रमाण पत्र

April 2, 2024

भाजपा लोकल बाडी सैल के प्रदेशाध्यक्ष ने कर्मवीर बाली को सौंपा प्रमाण पत्र

होशियारपुर: भाजपा लोकल बॉडी सैल पंजाब के अध्यक्ष के.के. मल्होत्र के होशियारपुर में पहली बार आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंजाब लोकल बॉडी सैल भाजपा के वाइस प्रधान कर्मवीर बाली को प्रमाण पत्र दिया गया और डा. प्रवीण कुमार को शहरी अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपते उन्हें बधाई देते के.के. मल्होत्र ने पार्टी को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अबकी बार 400 सीटों के लिए दिन रात एक कर दें। इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कहा कि होशियारपुर लोकसभा सीट को भारी बहुमत से जिताने के लिए लोकल बॉडी सैल के कार्यकत्र्ता दिन रात तन-मन-धन से कार्य करेंगे। कर्मवीर बाली ने कहा कि देश में क्रांतिकारी कार्य करके प्रधानमंत्री मोदी ने जो कार्य किए हैं जनता उन्हें भूली नहीं है। इस अवसर पर नीरज शर्मा, नरिन्द्र कुमार, प्रवीण कुमारी, बलवीर कौर, भोला रानी, विजय कुमार, नरेश कुमार, मीना कुमारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें