Site icon Dainik Savera Times

मानव तस्करी में संलिप्त पंजाब के ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : Dhaliwal

अमृतसर: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्पष्ट किया है कि पंजाब में मानव तस्करी में शामिल ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस गोरख धंधे को हमेशा के लिए बंद किया जाएगा। आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि अमेरिका से निर्वासित पंजाबियों के मामलों का विवरण सुनकर वह बहुत दुखी हुए हैं तथा यह भी कि कैसे दुष्ट ट्रैवल एजेंटों ने इन निर्दोष लोगों को लूटा है। उन्होंने कहा कि आम परिवारों से 50-60 लाख रुपए की ठगी की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन मानव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और उनके निर्देशों के अनुरूप कल भिंडी सैदां थाने में ट्रैवल एजेंट सतनाम सिंह निवासी कोटली खैरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे एनआरआई मामलों के विभाग में ऐसे किसी भी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं, जिसने आपसे पैसे लिए हों या धोखाधड़ी की हो, ताकि हम उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें।

ये भी पढ़ें :- ‘देश की महिलाओं की नजर संसद पर’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन की अपील की

Exit mobile version