Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क पर एसएसपी…मुलाजिमों की चेकिंग के साथ दिए सख्त निर्देश

June 27, 2026

सड़क पर एसएसपी…मुलाजिमों की चेकिंग के साथ दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल में लगातार बढ़ती हुई वारदातों के मद्देनजर और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के अलावा पुलिस की सुरक्षा को जांचने के लिए शुक्रवार शाम एसएसपी कंवरदीप कौर अचानक विभिन्न पुलिस नाकों पर पहुंचीं। उनके निरीक्षण के दौरान शहर में कुछ मिनटों के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोककर सघन तलाशी ली गई।

एसएसपी के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी और संबंधित डीएसपी स्वयं नाकों पर मौजूद रहे और पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की जांच करते दिखाई दिए। रोको-टोको अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह की औचक चेकिंग का उद्देश्य शहर में अपराधियों की आवाजाही पर नजर रखना, अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

अभियान के दौरान कुछ मिनटों के लिए शहर को प्रभावी रूप से सील कर सभी प्रमुख नाकों पर एक साथ चेकिंग की गई। हाल के दिनों में सामने आए फायरिंग और संगठित अपराध से जुड़े मामलों के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में उतरकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें