Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में पराली जलाने के मामले बढ़कर 327 हुए, 58 किसानों पर FIR

November 16, 2026

लुधियाना में पराली जलाने के मामले बढ़कर 327 हुए, 58 किसानों पर FIR

Stubble Burning Cases Rise to 327 in Ludhiana : लुधियाना। पंजाब में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद आग लगाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। लुधियाना में पिछले साल के 219 मामलों के मुकाबले इस साल अब तक 327 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में किसानों पर 6.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 114 किसानों की रेड एंट्री की गई है और 58 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

लुधियाना में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। पिछले साल ऐसे 219 मामले सामने आए थे और किसानों पर कुल पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। किसानों का कहना है कि समय पर मशीनरी न मिल पाने के कारण उन्हें पराली जलानी पड़ती है। इस मामले पर बात करते हुए, लुधियाना के मुख्य कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह जोहल ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। पिछले साल जहां 219 मामले थे, वहीं इस साल यह संख्या बढ़कर 327 हो गई है। किसानों पर 6.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

114 किसानों को ‘रेड एंट्री’ (नियम तोड़ने का आधिकारिक रिकॉर्ड) में डाला गया है और 58 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब तक 1.35 लाख रुपये का जुर्माना वसूला भी जा चुका है। पिछले साल पराली जलाने के 219 मामले सामने आए थे, जिसमें किसानों पर कुल पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हम किसानों के संपर्क में हैं ताकि उन्हें समय पर मशीनरी उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही हम उनसे अपील भी कर रहे हैं कि वे पराली में आग न लगाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें