Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुशी-खुशी स्कूल पहुंचे विद्याथियों का किया गर्मजोशी से स्वागत

July 2, 2024

गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुशी-खुशी स्कूल पहुंचे विद्याथियों का किया गर्मजोशी से स्वागत

पटियाला: गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार को स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों का सरकारी को-एड मल्टीपपर्ज सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल के पासी रोड के प्रिंसीपल विजय कपूर के नेतृत्व में बच्चों का फूलों के गुलदस्ते भेंट करके गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके विद्यार्थी भी खुशी और सम्मान महसूस कर रहे थे। प्रिंसीपल विजय कपूर ने बताया कि पिछले समय दौरान पड़ रही अति की गर्मी के मद्देनजर इस बार पंजाब सरकार ने 21 मई से ही स्कूलों में छुट्टियां कर दी थीं, जिसके बाद में 1 जुलाई को स्कूल खुले हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भी बड़े ही चाव और उत्साह के साथ स्कूल आए हैं और विद्यार्थियों की हाजिरी भी पूरी रही है।

विजय कपूर ने बताया कि पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और जिला शिक्षा अफसर (सैकेंडरी) संजीव शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते स्कूल में पीने वाले पानी की टंकियां, वाटर कूलर, पंखे, ट्यूब लाइट, क्लासरूम, पखाने, खेल के मैदान, पार्क और अलग- अलग लैबज आदि पूरी तरह साफ करवा दीं गई हैं जिससे विद्याथ्íियों को किसी दिक्कत परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्कूल के स्टाफ मैंबर भी अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही और ईमानदारी के साथ निभा रहा है। इस मौके पर स्टाफ मैंबर सीनियर लैरर सुखविन्दर सिंह, जतिन्दरपाल सिंह, स्वर्न लाल, पुशपिन्दर कौर, रछपाल सिंह, हरिन्दर कौर, सुखविन्दर कौर, मलकीत कौर, जपिन्दरपाल सिंह, रणजीत सिंह बीरोके और आशा किरण समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें