Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस लाइन में सब-इंस्पैक्टर की गोली लगने से मौत

September 29, 2025

पुलिस लाइन में सब-इंस्पैक्टर की गोली लगने से मौत

पटियाला: पुलिस लाइन के भीतर सब-इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह पुत्र जरनैल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। वह संगरूर स्थित गांव शेरपुर के रहने वाले थे और उम्र लगभग 55 वर्ष और आजकल पुलिस लाइन में स्थित सीक्रेट सैल के इंचार्ज थे। वह पटियाला पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर 232 में अपने परिवार के साथ रहते थे। पता लगा है कि रिवाल्वर की गोली लगने के कारण मौत हुई है। इस बारे में रिटायर इंस्पैक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि मृतक एसआई कुलवंत सिंह उनका भतीजा था। कल हरमेल सिंह टोहड़ा के भोग अवसर पर उनकी ड्यूटी थी। दिन के समय ड्यूटी पर रहे और शाम के समय असला जमा करने के वक्त गलती से गोली चल गई और गोली उनके गले में लगी और उनकी मौत हो गई। बाकी सब बातें अफवाहें हैं। उनकी हाल ही में बदली हुई थी और यहां पर आकर रहने लगे थे। उधर, इस बारे में थाना त्रिपड़ी टाऊन के एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एसआई की गोली लगने से मौत हुई है। जानकारी यही मिली है कि शाम के समय असला जमा करवाने के समय जब वह गोलियां निकाल रहे थे तो गोली चल गई और गोली लगने से उनकी मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव का शेयर बाजार पर असर: Sensex- Nifty में गिरावट, इन शेयरों पर रखें नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें