Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुधीर सूरी हत्याकांड में प्रशासन की कार्रवाई से असंतुष्ट सभी हिंदू 5 फरवरी को एक मंच पर होंगे एकत्रित

January 31, 2023

सुधीर सूरी हत्याकांड में प्रशासन की कार्रवाई से असंतुष्ट सभी हिंदू 5 फरवरी को एक मंच पर होंगे एकत्रित

अमृतसर: शिवसेना टकसाली की एक बैठक आज शिवसेना कार्यालय नेशनल कंपलेक्स में संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि अमर शहीद सुधीर कुमार सूरी की हत्या को लेकर प्रशासन द्वारा जो जांच की गई है उससे शिवसेना टकसाली तथा सूरी परिवार संतुष्ट नहीं है। इस संदर्भ में हिंदू समाज में रोष पाया जा रहा है। हिंदू समाज चाहता है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तथा देखा जाए कि सुधीर सूरी घटनास्थल पर कैसे पहुंचे किस की योजना थी जबकि प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में कुछ भी जांच नहीं की गई है।

शिवसेना टकसाली द्वारा सभी हिंदू संगठनों की एक संयुक्त बैठक रविवार 5 फरवरी को रखी गई है इस बैठक में पंजाब के सभी हिंदू संगठनों को आमंत्रित किया जाता है कि सभी आकर इस मंच पर बताएं की आगे की क्या योजना होने चाहिए। हिंदू समाज के अनमोल रतन सुधीर कुमार सूरी की हत्या की गुत्थी के प्रति अब अगली रणनीति क्या होनी चाहिए, इस संदर्भ में विचार करने के लिए यह बैठक रखी गई है। सभी हिंदुओं को इसमें निमंत्रण दिया जाता है यह बैठक दोपहर 2:00 बजे शिवाला गंगाहर सनातन धर्म मंदिर मजीठा रोड अमृतसर में संपन्न होगी।

इस संदर्भ में शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सूरी तथा राष्ट्रीय चेयरमैन मानिकपुरी ने बताया कि वह प्रशासन की नीति से खुश नहीं है। प्रशासन के ढुलमुल नीति हमें गुमराह कर रही है उन्होंने सभी हिंदुओं से तथा सभी हिंदू संगठनों से सहयोग मांगा है तथा उन्होंने अपील की है कि सभी इस बैठक में पहुंचे तथा अपने विचार रखें तथा हमारा मार्गदर्शन करें कि आगे क्या करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें