Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर Sukhbir Badal ने व्यक्त किया शोक, बोले- उनका जाना पंथ और अकाली दल के लिए बड़ी क्षति

December 13, 2022

रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर Sukhbir Badal ने व्यक्त किया शोक, बोले- उनका जाना पंथ और अकाली दल के लिए बड़ी क्षति

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन के बाद पंजाब की राजनीति में शोक की लहर छा गई है। उनके निधन पर अब अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा अथक पंथक योद्धा और अकाली दल के जत्थेदार रणजीत सिंह जी ब्रह्मपुरा का जाना पंथ, पंजाब और शिरोमणि अकाली दल के लिए एक बड़ी क्षति है। इस झटके ने जो दर्द पैदा किया है उसे भरना मुश्किल होगा। जत्थेदार साहब जीवन भर राजनीति में पंथिक मूल्यों के अडिग प्रतीक बने रहे और इनकी रक्षा के लिए उन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया। मैं उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

बिक्रम मजीठिया ने भी किया ट्वीट 

रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर बिक्रम मजीठिया ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा जत्थेदार रंजीत एस. ब्रह्मपुरा जी के निधन से अकाली दल को भारी क्षति हुई है। जत्थेदार साब निरंतर शक्ति और प्रेरणा के स्रोत थे। उनकी कमी खलेगी। मैं इस दुखद अवसर पर रविंदर एस. ब्रह्मपुरा और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

हरसिमरत कौर बादल ने भी किया ट्वीट

हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर लिखा संरक्षक जत्थेदार रणजीत सिंह जी ब्रह्मपुरा के निधन पर गहरा दुख है। अनुभवी अकाली नेता को पंथ और पार्टी के लिए उनकी सेवा के लिए याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

 

बता दें कि रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने आज चंडीगढ़ के पीजीआई में अंतिम सांस लिए। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। कल दोपहर गांव ब्रह्मपुरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें