Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एडवोकेट Sukhwinder Singh Sidhu बने मोगा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

September 11, 2026

एडवोकेट Sukhwinder Singh Sidhu बने मोगा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

मोगा : माननीय बार कौंसिल के दिशा निदेर्शों पर मोगा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आज शांतमय माहौल में संपन्न हुए। इस चुनाव में कुल 557 वोटें थीं। यह चुनाव माननीय बार कौंसिल की ओर से तैनात किए गए रिटनिंर्ग अफसर एडवोकेट रंजीत सिंह की देख-रेख में सम्पन्न हुए। इस चुनाव के दौरान जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला एडवोकेट सुखविंदर सिंह सिद्धू व एडवोकेट सुनील गर्ग के बीच हुआ।

जिसमें एडवोकेट सुखविंदर सिंह सिद्धू 275 वोटें,जबकि एडवोकेट सुनील गर्ग को 258 वोटें हासिल हुई, जिसमें से एडवोकेट सुखविंदर सिंह सिद्धू 17 वोटों के साथ विजयी रहे। वहीं उपाध्यक्ष के पद के लिए मुकाबला एडवोकेट अमनदीप कौर व एडवोकेट दलजीत कौर के बीच हुआ, जिसमें एडवोकेट अमनदीप कौर ने 276 तथा एडवोकेट दलजीत कौर ने 258 वोट हासिल किए, जिसमें 18 वोटों के साथ एडवोकेट अमनदीप कौर विजेता रही।

इसी तरह महासचिव के पद के लिए मुकाबला एडवोकेट बलजिंदर धालीवाल, एडवोकेट जय गोयल, एडवोकेट पवन शर्मा के बीच रहा। जिसमें एडवोकेट पवन कुमार शर्मा ने 204 वोट, उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट बलजिंदर धालीवाल को 166 , एडवोकेट जय गोयल को 163 वोट मिले, जिसमें 38 वोटों के साथ एडवोकेट पवन शर्मा विजयी रहे। इसी तरह फाइनेंस सेक्रेटरी पद के मुकाबले के लिए भूपिंदर शर्मा को 322 वोट, कुलदीप सिंह सिद्धू को 208 वोट मिले, जिसमें एडवोकेट भूपिंदर शर्मा 114 वोटें हासिल कर फाइनेंस सचिव बने।

वहीं ज्वाइंट सचिव के मुकाबले मे एडवोकेट गगनदीप कौर व एडवोकेट सिमरजीत कौर थीं, जिसमें से एडवोकेट गगनदीप कौर को 215 तथा एडवोकेट सिमरजीत कौर को 313 वोट हासिल हुई। जिसमें से एडवोकेट सिमरजीत कौर 98 वोटोें से ज्वाइंट सचिव चुनी गई। वहीं परिणाम घोषित होने के बाद इन इन सभी वकीलों में भारी खुशी देखने को मिली और इन्होंने ढोल की ताल पर भंगड़ा डालकर खुशी मनाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें