Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, सुनील मोदगिल ने संभाली कमान

July 27, 2026

लुधियाना भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, सुनील मोदगिल ने संभाली कमान

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी लुधियाना की ओर से भाजपा जिला कार्यालय एवं शहंशाह पैलेस फिरोजपुर रोड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मोदगिल को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाते हुए उन्हें भाजपा लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी और उसके बाद शहंशाह पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और सुनील मोदगिल के नेतृत्व में लुधियाना इकाई संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा पंजाब में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने सुनील मोदगिल को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा लुधियाना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, अशोक लुंबा, पूर्व जिलाध्यक्ष परवीन बंसल, सुभाष वर्मा, राजीव कतना,दिनेश सरपाल, हरीश टंडन, अरुणेश मिश्रा,सुभाष डाबर,डा.कनिका जिंदल,नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा, हर्ष शर्मा, महेश शर्मा, सुमित टंडन, संजय गोसाई, पूर्व पार्षद इंदर अग्रवाल, पार्षद पूनम रतड़ा, दविंदर जग्गी, रुचि गुलाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीनू चुग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें