Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के फैसले पर लगाई मुहर, ‘सच को आंच नहीं’ कहावत हुई सच: Ashwani Sharma

January 2, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के फैसले पर लगाई मुहर, ‘सच को आंच नहीं’ कहावत हुई सच: Ashwani Sharma

चंडीगढ़: नोटबंदी के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह सच्चाई और ईमानदारी की जीत है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा नोटबंदी का फैसला देशहित में लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया है कि नोटबंदी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी और इसमें कोई कमी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ‘सच को आंच नहीं’ की कहावत भी सच साबित हुई है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से देश हित में तमाम फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वामपंथी विपक्षी दलों ने देश के खिलाफ, देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ जो साजिश रची थी, उसे देश के सर्वोच्च न्यायालय ने नाकाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है और माननीय कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद करती है।

 

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें