
फरीदकोटः कोटकपूरा के मुक्तसर रोड स्थित एक होटल के कमरे से एक महिला का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नजदीकी गांव ढिल्लवां कलां निवासी 34 वर्षीय राजप्रीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजप्रीत कौर अपने ही गांव के एक व्यक्ति के साथ, जिसके साथ उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं, बीती रात होटल में रुकी थी। जिसके बाद आज सुबह वह होटल के कमरे में मृत अवस्था में मिली। इसकी सूचना मिलते ही होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह और एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतका के प्रेमी से भी पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार मृतका बठिंडा जिले के गांव जीदा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती थी। इस मामले में एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शुरुआती जांच में मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है, लेकिन जांच जारी है।
📍 Location: Faridkot (Faridkot)
मेष: दिन शुभ रहेगा...