
बठिंडा: मतदाताओं को उनके अधिकारों और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप टीम की ओर से MRSPTU बठिंडा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान के मार्गदर्शन और एसडीएम बठिंडा अमनदीप सिंह मावी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. मीना भारती और टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। गुरबख्श लाल ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में दर्ज जानकारी में संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि दोनों फॉर्म ऑफलाइन जमा करने के साथ-साथ मोबाइल के जरिए ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं।
मतदाता जागरूकता को रोचक बनाने के लिए विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, सिमरनजीत कौर ने द्वितीय और परवीन कुमार पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इवांशदीप कौर चौथे और गोकुल मित्तल पांचवें स्थान पर रहे।
टीम सदस्य जॉनी सिंगला और सुमित गोयल ने विद्यार्थियों को ECINET ऐप के बारे में जानकारी देते हुए इसके उपयोग और महत्व से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से चुनाव संबंधी सेवाओं के लिए उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को मेडल और टोकन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के इंचार्ज अनिल जिंदल, स्वीप टीम की नीरू चावला और दीपक बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...