Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनजीत सिंह रिम्पी किन्नड़ा बने बंगा रोड मार्कीट एसोसिएशन के प्रधान

September 13, 2024

तरनजीत सिंह रिम्पी किन्नड़ा बने बंगा रोड मार्कीट एसोसिएशन के प्रधान

फगवाड़ा : स्थानीय बंगा रोड स्थित किन्नड़ा फिलिंग स्टेशन पर आज पुराने सिविल अस्पताल से मेहली बाईपास तक के दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिसके बाद सर्व सम्मति से बंगा रोड मार्किट एसोसिएशन का गठन करते हुए तरनजीत सिंह (रिम्पी) किन्नड़ा को प्रधान घोषित किया गया। रिंपी किन्नड़ा ने सभी का आभार जताया और कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है, वे उस पर पूरा उतरते हुए बंगा रोड के दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने सभी सदस्यों की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए ईशान पसरीचा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चेतन बजाज को उपाध्यक्ष, सरबजीत कंडा को सचिव, अमित त्रेहन को संयुक्त सचिव जबकि डा. मनदीप सिंह को कोषाध्यक्ष और दिगविन्द्र राणा को प्रेस सचिव घोषित किया। एसोसिएशन के पहले प्रस्ताव में बंगा रोड श्मशान घाट के बाहर वाली मार्किट का नाम गुरु नानक मार्किट रखने का निर्णय लिया गया। जिसे लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमती प्रकट की।

दूसरे प्रस्ताव में बंगा रोड की खराब हालत और खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर रात के समय होने वाली समस्या के समाधान के लिए प्रशासन और पंजाब सरकार से संपर्क करने पर सहमति बनी। प्रधान रिम्पी किन्नड़ा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रिय सांसद राजकुमार चब्बेवाल से भी संपर्क किया जाएगा। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं तथा उनके हर जायज संघर्ष में साथ देने का संकल्प जताया। इस अवसर पर मनजीत सिंह घुल्दू, अमृत कंदोला, गुरप्रीत सिंह भोगल, जतिन गुप्ता, रमेश लाल, शाम लाल अरोड़ा, बनारसी दास बंगड़, चरणजीत सिंह सैनी, गौरव सहारन आदि मौजूद थे।
तस्वीर सहित।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें