Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tarun Chugh का कांग्रेस से सवाल, भगवा सनातन का प्रतीक, तो इससे नफरत क्यों?

January 6, 2023

Tarun Chugh का कांग्रेस से सवाल, भगवा सनातन का प्रतीक, तो इससे नफरत क्यों?

चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता हुसैन दलवई द्वारा योगी आदित्यनाथ के भगवा कपड़ों पर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते पूछा कि आखिर कांग्रेस नेताओं को भगवा से नफरत क्यों है? भगवा भारत की युगो-युगो पुरानी संस्कृति का ऐसा प्रतीक है जिसने सनातन धर्म की अगुवाई की। भगवा पहनकर महाऋषियों ने गुरुकुलों की स्थापना कर देश में जहां धर्म का प्रचार किया, वहीं भारत को विश्वगुरु बनाया था।

तरुण चुघ के अनुसार भगवा वही है जिसे पहनकर योगी आदित्यनाथ ने (वो यूपी जो तमंचे बनाने की फैक्टरी थी, जो रामपुरी चाकू बनाने के लिए बदनाम था) आज उसी यूपी को आधुनिक हथियार बनाने की स्टेट बना दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि आज यूपी के 5 अलग-अलग जिलों में 5 बड़ी फैक्टरियां विश्व के वो हथियार बना रही हैं जो हमें विदेश से मंगाने पड़ते थे। यह वही भगवा है, जो शांति लेकर आया है। आज वही भगवा है जो विकास लेकर आया है। तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आर्शीवाद से योगी आदित्यनाथ की सरकार यूपी को औद्योगिक, विकास और प्रगतिशील प्रांत बनाने की ओर अग्रसर है और यह विकास की प्रक्रिया रुकेगी नहीं।

हमारी एजेंसियां सुरक्षा के लिए वचनबद्ध
चुघ ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और देश के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। चुघ ने कहा कि जिन्होंने सुरक्षा में चूक करके हमारे लोगों को मारा है, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चुघ ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं को रोकने में कामयाब रहे हैं। आतंकवादियों की भर्ती न हो, इस पर सरकार की नजर है और इस भर्ती में भी 22 प्रतिशत कमी आई है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें