Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाईपास पर टैक्सी चालक का हुआ कत्ल…गाड़ी लेकर फरार हुए युवक, जांच में जुटी पुलिस

August 10, 2024

बाईपास पर टैक्सी चालक का हुआ कत्ल…गाड़ी लेकर फरार हुए युवक, जांच में जुटी पुलिस

समराला : एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं, मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से लुधियाना अपनी ऑल्टो टैक्सी में यात्रियों को लेकर जा रहे एक टैक्सी चालक की चंडीगढ़ वापस आते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तड़के समराला बाईपास पर हुई। हमलावरों ने टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी टैक्सी लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, समराला पुलिस ने आज सुबह 5:30 बजे समराला में चंडीगढ़ लुधियाना बाईपास के गांव हरिओन के पास एक युवा चालक का शव बरामद किया। चालक को कई गोलियां मारी गई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समराला पुलिस के डीएसपी तरलोचन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। रवि ऑल्टो टैक्सी चालक था। मृतक टैक्सी चालक को गोली मारने के बाद हमलावर कथित तौर पर चालक की ऑल्टो कार भी लूटकर ले गए। समराला पुलिस को मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना दी। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक रवि कुमार तीन-चार महीने से टैक्सी चला रहा था।

उन्होंने बताया कि रात को मेरे बेटे ने बताया कि चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए सवारी मिल गई है। इसलिए वह लुधियाना जा रहा है। इसके बाद सुबह फिर फोन आया तो रवि ने खुद ही अपने पिता को बताया कि उसे गोली मार दी गई है। डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने बताया कि हमें गोली लगे युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें