Site icon Dainik Savera Times

सवारी लेकर ISBT-43 से न्यू चंडीगढ़ गए टैक्सी चालक का गला रेतकर कत्ल, पुलिस कर रही जांच

मोहाली : चंडीगढ़ में एक टैक्सी चालक का गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार टैक्सी ड्राइवर आईएसबीटी- 43 से सवारियां लेकर न्यू चंडीगढ़ गया था, जिसका सोमवार देर रात शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जीरकपुर रॉयल इस्टेट में रहने वाले 38 वर्षीय धर्मपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के झुंझनू का बताया गया। मौके से उसका पर्स गायब था। उसका मोबाइल और टैक्सी नंबर की इटियोस कार वहीं शव के पास मिले।

धर्मपाल अपनी बहन के पास जीरकपुर में रहता था और करीब 15 साल से यहीं ट्राईसिटी में टैक्सी चलाता था। पत्नी और दो बच्चे झुंझनू में रहते हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुल्लांपुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और धर्मपाल को पीजीआई इमरजेंसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड डिक्लेयर कर दिया। पुलिस ने शव को मार्चरी में रखवाया है। अज्ञात के खिलाफ मर्डर की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

Exit mobile version