Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब और कडिआना की टीमों ने जीता हरमन खटरा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 12वां बलदेव सिंह खटरा मेमोरियल कबड्डी कप

February 25, 2024

पंजाब और कडिआना की टीमों ने जीता हरमन खटरा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 12वां बलदेव सिंह खटरा मेमोरियल कबड्डी कप

खन्ना: पंजाब की टीम ने हरियाणा को हराकर 12वां बलदेव सिंह खटड़ा मेमोरियल कबड्डी कप जीता। पंजाब भर से चुने गए उभरते खिलाड़ियों की आठ टीमों की प्रतियोगिता में कडिआना ने रेरू साहिब नंदपुर को हराकर कप जीता। इन टीम प्रतियोगिताओं में गोपी महौली सर्वश्रेष्ठ रेडर और सुक्खा घलोटी सर्वश्रेष्ठ स्टॉपर बने।

कबड्डी कप के शो मैच में पंजाब ने हरियाणा को 9 अंकों से हराकर एक लाख रुपये का इनाम जीता। हरियाणा की टीम को 75 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। आठ उभरती टीमों के फाइनल मुकाबले में कडिआना ने रेरू साहिब नंदपुर को 32-15 से हराकर कप जीता। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दिए गए। गोपी महौली सर्वश्रेष्ठ रेडर और सुक्खा घलोटी सर्वश्रेष्ठ स्टॉपर बने, जिन्हें एल.सी.डी. से सम्मानित किया गया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में कडिआना ने सिद्दवां बेट को 29-19 से और रेरू साहिब नंदपुर ने राणा कबड्डी क्लब खटड़ा को 34-30 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

गांव खटड़ा में हरमन खटड़ा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले बलदेव सिंह खटड़ा मेमोरियल कबड्डी कप में शिरकत करते हुए खन्ना के विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कडिआना और नंदपुर टीमों के खिलाड़ियों के साथ फाइनल मैच की शुरुआत करवाई। विधायक श्री सौंद ने हर वर्ष आयोजित होने वाले कप की सराहना करते हुए कहा कि मातृ खेल कबड्डी के उत्थान और युवाओं को खेलों से जोड़ने के निरंतर प्रयासों के लिए मुख्य आयोजक दलमेघ सिंह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खटड़ा में कबड्डी खेल नर्सरी स्थापित करेगी।

इससे पहले पूर्व मंत्री महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और पूर्व डीआइजी रणबीर सिंह खटड़ा ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जगदेव सिंह खटड़ा, मनसा सिंह कोच, परगट सिंह, विश्व कप विजेता कबड्डी खिलाड़ी गोपी मानकी, ज्वाइंट डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन्स रणदीप सिंह अहलूवालिया, सुरजीत सिंह गिल डीपीई, खेल लेखक नवदीप सिंह गिल, सिम्मी खटड़ा, मनी खटड़ा, बलजीत सिंह , सेवा सिंह, गुरवीर सिंह पनाग, हैप्पी जरगड़ी, मेजर सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें