Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

टांडा के निकट टोल प्लाजा पर किसानों और टोल मुलाजिमों के बीच तनाव की स्थिति, भारी पुलिस बल तैनात

December 15, 2022

टांडा के निकट टोल प्लाजा पर किसानों और टोल मुलाजिमों के बीच तनाव की स्थिति, भारी पुलिस बल तैनात

टांडा: किसानों द्वारा आज पंजाब के 18 टोल प्लाजा फ्री करवाने को लेकर दिए जा रहे धरनों में टांडा के निकट टोल प्लाजा पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यहां किसान और टोल प्लाजा के कर्मचारी आमने-सामने हो गए। एक तरफ जहां किसान टोल फ्री करवाने पर अड़े हुए थे वहीं कर्मचारी ऐसा न करने देने के लिए डट गए। दोनों पक्षों में बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि मामला धक्का-मुक्की तक आ पहुंचा। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने जिस तरह पंजाब के 10 जिलों में टोल प्लाजा फ्री करवाए है, यहां भी ऐसा ही करवाया जाएगा। भारी पुलिस बल ने फ़िलहाल स्थिति को संभाला हुआ है लेकिन कब तक हालात काबू में रहते हैं यह दोनों पक्षों की सहमति पर निर्भर रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें