Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमलावरों का आतंक: बहन के घर आए भाई पर चली गोलियां

October 10, 2023

हमलावरों का आतंक: बहन के घर आए भाई पर चली गोलियां

अमृतसर:- अमृतसर के बंगला बस्ती इलाके में कुछ हमलावरों द्वारा एक नौजवान पर गोली चलाने का मामला सामने हुआ है। हमलावरों ने मन्नी नाम के युवक पर गोलियां चलाई, जोकि अपने जीजा के घर पहुंचा था। हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली उसके पैर में लगी। अपने जीजा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन हमलावरों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ये पहले ही इलाके में आतंक मचा चुके हैं और आज मेरी गली में भी इन्होंने तोड़फोड़ की।

पढ़ें बड़ी खबरें : जालंधर:देर रात आए तूफान ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से हुआ नुकसान

इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है और उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि घटना को तीन से चार मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवकों ने अंजाम दिया। जल्द ही उचित कार्रवाई की जायेगी।

पढ़ें बड़ी खबरें : आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त AIG राजजीत को बड़ी राहत

वहीं, घायल युवक का कहना है कि वह अपनी बहन के घर के बाहर खड़ा था और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। किसी और को मारने की चक्कर में उसे निशाना बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें