Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री देवी तालाब मंदिर में 5 दिवसीय 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन महोत्सव का समापन, श्री शीतल विज ने की अध्यक्षता

February 25, 2026

श्री देवी तालाब मंदिर में 5 दिवसीय 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन महोत्सव का समापन, श्री शीतल विज ने की अध्यक्षता

जालंधर: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय, आदर्श नगर द्वारा सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय 12 ज्योतिर्लिंगम दर्शन महोत्सव का मंगलवार को श्री शीतल विज की अध्यक्षता में भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में सफल समापन हो गया। इस आध्यात्मिक मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित शिव बाबा भोलेनाथ के भिन्न-भिन्न स्वरूपों के अत्यंत श्रद्धा भाव से दर्शन किए। बच्चों से लेकर वृद्धजनों तक, यहाँ तक कि व्हीलचेयर पर आए श्रद्धालु भी शिव स्वरूपों के दर्शन हेतु लंबी-लंबी कतारों में खड़े देखे गए।

संपूर्ण मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। शुभारंभ समारोह इस आध्यात्मिक मेले का शुभारंभ 20 फरवरी को श्रीराम हाल में अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ था। इस अवसर पर राजयोगिनी प्रेम दीदी, राजयोगिनी उत्तरा दीदी, राजयोगिनी संदीरा दीदी, राजयोगिनी विजय दीदी एवं राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी के महासचिव राजेश विज, मेयर वनीत धीर, पूर्व सीपीएस के.डी. भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर इस पावन मेले का विधिवत शुभारंभ किया था।

इसके पश्चात प्रतिदिन किसी न किसी विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं आरती उतारकर मेले की शोभा बढ़ाई जाती रही। 21 फरवरी को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्नी महेंद्र भगत ने पधारकर बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। 22 फरवरी को इरविन खन्ना मुख्य संपादक उत्तम हिंदू, 23 फरवरी को पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, जालंधर आईएमए के प्रधान डॉ. धीरज भाटिया, पूर्व प्रधान डॉ. हरीश भारद्वाज, 24 फरवरी को श्री हिंदू तख्त भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुनाल अग्रवाल, एलपीयू के चेयरमैन रमेश मित्तल, वाईस चेयरमैन नरेश मित्तल, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर माडल हाऊस के प्रधान दिनेश शर्मा, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, पारदेश्वर सिद्धपीठ श्री गौरी शंकर मंदिर के प्रधान जतिंदर महाजन, एस.के. मित्तल, विजय जोशी, राम वशिष्ट, कनिका महाजन, जगदीश स्याल, विपन देवगन, कमल वर्मा, हजारी लाल शर्मा, सौरभ शर्मा, भूषण कोहली भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजयोगिनी संदीरा दीदी, राजयोगिनी विजय दीदी एवं राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी द्वारा सभी अतिथियों का चुनरी भेंट कर एवं तिलक लगाकर आत्मिक स्नेह के साथ स्वागत किया गया। मेले में आए श्रद्धालुओं को राजयोग मैडिटेशन के माध्यम से नशामुक्ति का मार्ग समझाया गया तथा यह बताया गया कि आत्मा का परमात्मा से संबंध कैसे जोड़ा जाए और स्वयं को नशे के दुष्प्रभावों से किस प्रकार दूर रखा जाए। राजयोग ध्यान द्वारा श्रद्धालुओं को आंतरिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक जीवन-शैली अपनाने की प्रेरणा दी गई।

सायंकाल आयोजित समापन समारोह में श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान शीतल विज, महासचिव राजेश विज एवं कैशियर पविंदर बहल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजयोगिनी संदीरा दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के सफल आयोजन में उनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं परामर्श के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सुरेंद्र भाई एवं डॉ. आर.एल. बस्सन ने अपने साथियों सहित श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी का अभिनंदन करते हुए विशेष रूप से प्रधान श्री शीतल विज का धन्यवाद किया और कहा कि उनके सहयोग से शिव बाबा के परिचय, संदेश एवं शिक्षाओं को समाज ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर फैलाने में सहायता मिली।

अपने संबोधन में शीतल विज ने ब्रह्माकुमारीज़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन ने न केवल जालंधर बल्कि आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्रदान किया और श्री देवी तालाब मंदिर के वातावरण को पूर्णत: शिवमय बना दिया। उन्होंने कहा कि यह मेला राष्ट्रीय स्तर का आयोजन था तथा भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर मेले का आयोजन किया जाएगा, ताकि जो श्रद्धालु इस बार बारह पावन ज्योतिर्लंिगों के दर्शन नहीं कर सके, वे आगामी आयोजनों में इन दिव्य ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें