Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोरी करने आए आरोपी को खंभे से बांध लोगों ने की जमकर धुनाई

October 14, 2023

चोरी करने आए आरोपी को खंभे से बांध लोगों ने की जमकर धुनाई

जालंधर (पंकज) : जालंधर के मॉडल हाउस में चोरी कर रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी को पहले खंभे से बांधा गया, फिर उससे लोगों ने अपने स्तर पर पूछताछ शुरू की। घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को लोगों द्वारा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी। जिसके खिलाफ जांच के बाद पुलिस संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करेगी।

पढ़े बड़ी खबरें :अगर आप भी नवरात्रि में वैष्णो देवी जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ ले ये खबर, जारी हुए सख्त आदेश

मौके पर मौजूद मॉडल हाउस के रहने वाले पिकअप ड्राइवर ने बताया वह फैक्ट्री से माल लोड करने के लिए आते हैं। फैक्ट्री द्वारा उनकी गाड़ी में महंगा माल लोड किया जाता है। जिसे वह विदेश भेजने के लिए आगे मुहैया करवाते हैं। रोजाना की तरह बीते दिन वह माल लेने आए थे। करीब चार दिन से उनकी महिंद्रा पिकअप से कुछ ना कुछ चोरी हो रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें